फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित महिलाओं से विकसित कहलाता है समाज : डॉ. अपराजिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज तभी विकसित कहलाता है, जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरी है कि जनपद की हर बेटी को सुरक्षा और अवसर मिलें। युवा अपनी क्षमताओं को पहचानें और चुनौतियों का डटकर सामना करें। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार व महानगर अध्यक्ष डॉ. रानू दुबे ने भी विचार रखे। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ नीरा गोयल, विभाग संगठन मंत्री राहुल गंगवार, संदीप सागर, आयुष श्रीवास्तव, सौम्या गुप्ता, जया मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें