मिर्जापुर सीएचसी में सर्पदंश से अचेत युवती का इलाज करते डॉ0 आरियेन्द्र
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम बेहटा जंगल निवासी मुन्नालाल की पुत्री रीता देवी (20) सोमवार सुबह घर के समीप पड़ी ईंटे हटा रही थी। तभी ईंटों के नीचे से निकले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद रीता अचेत हो गई। गांव के लोगों ने मुन्नालाल को झाड़फूंक के लिए ओझा के पास ले जाने की सलाह दी, मगर मुन्नालाल रीता को लेकर जरीपुर सीएचसी पर आ गए।
सीएचसी में डॉ. आरियेंद्र यादव ने रीता का इलाज शुरू किया। थोड़ी देर बाद रीता को होश आ गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. आरियेंद्र यादव ने लोगों को सलाह दी कि रोगी की झाड़फूंक कराने के स्थान पर समय रहते सरकारी अस्पताल लेकर आएं, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। संवाद