फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
गढ़ियारंगीन पुलिस की गिरफ्त में अफीम की तस्करी का आरोपी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बदायूं के अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम खरीदकर बेचता था। सोमवार की रात गढ़ियारंगीन थाना प्रभारी सुंदरलाल को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात लगभग 11 बजे मलरिया मिर्जापुर तिराहे से वली मोहम्मद निवासी ऊंचा भूरे खां गौटिया, थाना फरीदपुर जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके खिलाफ गढ़ियारंगीन थाने में एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में वली मोहम्मद ने बताया कि जिला बदायूं में अफीम की खेती होती है। वहां के किसान सरकार से चोरी-छिपे अफीम बेचते हैं। वली मोहम्मद वहीं से ग्राहक बदल-बदल कर सस्ते दामों पर अफीम चोरी छिपे लाता है। यहां ग्राहक को महंगे दाम में बेच देता था। अफीम बेचने का काम आसपास के जिले में करता था। आज भी ग्राहक को तलाश रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें