फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर : मोबाइल एप और मेसेज के जरिए आएगा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर से बिजली ऑटो कट की समस्या को खत्म कर दिया है। प्री-पेड मीटर होने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मेसेज भेजा जाएगा। उनके मोबाइल एप पर भी बिल जनरेट हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अब उपभोक्ताओं का बिजली बिल हर महीने की पहली या दूसरी तारीख को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चार लाख से ज्यादा बिजली निगम के उपभोक्ता हैं। इनमें 69 हजार लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगा है। स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करते हुए बिजली ऑटो कट कर दी गई। इसे लेकर काफी विरोध हुआ। इसके बाद निगम ने पोस्टपेड व्यवस्था को खत्म करते हुए प्री-पेड को लागू कर दिया। इसके तहत अब लोगों के घरों की बिजली कट नहीं होगी।
एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को पहले से ही मेसेज भेजकर पोस्टपेड होने की जानकारी दी जा रही है। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी और बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। बिजली आपूर्ति बंद करने की प्रक्रिया ऑटोमेटिक नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें