फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटों को ए और सी प्रमाण पत्र दिए

विज्ञापन
एनसीसी कार्यालय में कैडेटों को प्रमाण पत्र देते अति​थि। स्रोत: एनसीसी कार्यालय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 25 यूपी एनसीसी बटालियन में एनसीसी की परीक्षा में ए और सी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर बीएस रावत, कर्नल अशोक ग्रेवाल, कामन अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

समारोह में जीएफ कॉलेज, गन्ना कृषक डिग्री कॉलेज पूरनपुर, एसएस कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज बीसलपुर के छात्रों को सी प्रमाण पत्र दिए गए। जबकि रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, एसपी कॉलेज और केवी वन के कैडेटों को ए प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश का भविष्य है।
कैडेटों को मेहनत के बाद मुकाम हासिल हुआ है। कहा कि एनसीसी कैडेट्स को जीवन में आगे बढ़ने का एक बहुत ही अच्छा मंच उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, लेफ्टिनेंट आलोक कुमार, लेफ्टिनेंट इमरान खान, सूबेदार जतिंदर सिंह, सूबेदार दलजिंदर सिंह का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें