फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन भुगतान लेने से कतरा रहे छोटे कारोबारी

विज्ञापन
शो​भित गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ने के बावजूद शहर के छोटे कारोबारी ऑनलाइन भुगतान लेने से कतरा रहे हैं। दुकानों पर क्यूआर कोड लगे हैं, लेकिन कई व्यापारी ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान लेने के बजाय नकद भुगतान पर जोर दे रहे हैं। कुछ दुकानदार तो दो हजार रुपये तक का भुगतान भी ऑनलाइन लेने से बच रहे हैं और मजबूरी में ही छोटी रकम स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की चूड़ी वाली गली में आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारियों के यहां क्यूआर कोड लगे होने के बावजूद ग्राहकों से नकद भुगतान मांगा जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली से माल खरीदने जाने पर वहां भी कई बाजारों में नकद भुगतान की मांग की जाती है। सदर बाजार के छोटे कारोबारी भी बड़े भुगतान ऑनलाइन लेने से बच रहे हैं।
छोटे कारोबारियों का कहना है कि नकद लेनदेन में हिसाब रखना आसान रहता है। वहीं, ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होने के बावजूद अब खरीदारी के लिए नकद रकम साथ रखना मजबूरी बन रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में 750 रुपये का ऑनलाइन भुगतान लेने पर करीब 79 रुपये कट गए थे। इसके बाद ग्राहकों से नकद ही रुपये मांगते हैं। पेटीएम का डिब्बा अलमारी में बंद कर दिया है। 15 अक्तूबर से पूरी तरह ऑनलाइन भुगतान बंद कर देंगे।
-अनवार खां, फर्नीचर व्यापारी


अभी छोटे भुगतान ही ऑनलाइन ले रहे हैं। आने वाले समय में पूरी तरह नकद पर काम करेंगे। जीएसटी और एमडीआर चार्ज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मोबाइल कारोबार में मार्जिन भी काफी कम होता है।
-जीशान, मोबाइल व्यापारी

दुकान के आसपास के अधिकतर व्यापारी ऑनलाइन भुगतान नहीं ले रहे हैं। दिल्ली के बाजारों में जाने पर वहां भी नकद भुगतान ही मांगा जाता है। ग्राहक से नकद ही भुगतान मांगा जाता है। ऑनलाइन भुगतान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
-अभिषेक वर्मा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यापारी

बड़ा भुगतान ऑनलाइन नहीं ले रहे हैं। डर है कि भुगतान लेने पर हमारे ही रुपये न कट जाएं। ग्राहक के पास नकद नहीं होने पर ही छोटी रकम ऑनलाइन लेते हैं। फिलहाल नकद पर ही काम कर रहे हैं।
-शोभित गुप्ता, व्यापारी
-
ऑनलाइन भुगतान को लेकर कई तरह की भ्रांतियों लोगों में व्याप्त हो सकती हैं, हालांकि अभी इसे लेकर लीड बैंक के पास कोई लिखित में निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

-अरविंद प्रसाद गुप्ता, एलडीएम

शोभित गुप्ता। संवाद

शोभित गुप्ता। संवाद

शोभित गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें