फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में मिली खोपड़ी, अपहृत महिला की होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। बरेंग निवासी सेवाराम के सरसों के खेत में शनिवार को सुबह मानव खोपड़ी और कुछ हड्डियों के अलावा बाल, चूड़ी, ब्लाउज, क्रेचर आदि पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंच गई। बाद में गांव की महिलाओं ने खोपड़ी और पास में बिखरी मिलीं अन्य चीजों के आधार पर गांव के रामनिवास वर्मा की अपहृत पत्नी चंद्रावती उर्फ चंदा के होने की आशंका जताई। हालांकि पुख्ता पहचान डीएनए रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन

बरेंग निवासी सेवाराम के पुत्र वीरपाल और श्रीपाल गांव के किनारे स्थित अपने खेत में शनिवार को सुबह सरसों की फसल काट रहे थे। आधी फसल कटने के बाद दोनों भाइयोंं की निगाह वहां पड़ी मानव खोपड़ी, लंबे बालों, चूड़ी, ब्लाउज और क्रेचर पर पड़ी। इस पर दोनों भाई घर लौट आए और ग्रामीणों को सूचना दी।
सूचना कुछ ही देर में गांव में फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण खेत में इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर जुटी महिलाओं ने वहां मिली खोपड़ी और अन्य चीजों के आधार पर आशंका जाहिर की वह रामनिवास वर्मा की 31 जनवरी को अपहृत पत्नी चंद्रावती उर्फ चंदा हो सकती है।
विज्ञापन


रामनिवास ने भी पुलिस के सामने तस्दीक की कि खोपड़ी समेत अन्य वस्तुएं उनकी अपहृत पत्नी चंद्रावती की हैं। चंद्रावती का मायका भी बरेंग गांव में है। रामनिवास वर्मा ने पत्नी को अपहृत करने के मामले में गांव के ही मिट्ठूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ भी की थी और बाद में उसे छोड़ दिया था। अब महिला को खोपड़ी मिलने के बाद से आरोपी मिट्ठू गांव से भाग गया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र के अनुसार आरोपी मिट्ठू से पूछताछ की गई, लेकिन उसके खिलाफ महिला के अपहरण से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि खोपड़ी की डीएनए जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें