दर्द से कराहती रही मासूम
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नैना की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। उधर, बस चालक मौका पाकर भाग गया। सीएचसी से रेफर करने के बाद डॉक्टर मौके से चले गए। इसके काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बच्ची को लेकर शाहजहांपुर के लिए चली गई। इससे काफी देर तक बच्ची सीएचसी में ही दर्द से कराहती रही।
यह भी पढ़ें- UP News: शिक्षिका की मौत के मामले में चार डॉक्टरों पर FIR, पति ने कहा- प्रसव के दौरान दो बार किए ऑपरेशन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल आई थी। उसकी मरहम पट्टी कर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि बस के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।