फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निरीक्षण में खुली पोल... स्कूलों में पड़ा मिला ताला, एडीएम ने कराई सुबह की प्रार्थना

Tue, 22 Apr 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों में ताला लगा मिला। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को स्कूल में लगा मिला ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के निरीक्षण में बेसिक शिक्षा के स्कूलों की अव्यवस्था सामने आ गई। भावलखेड़ा ब्लॉक के कई स्कूलों में ताला बंद मिला। एडीएम ने बच्चों से प्रार्थना कराई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतियापुर में पूर्वाह्न 11 बजे तक कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि महिला प्रधानाध्यापक महीने में एक-दो बार आतीं हैं। एडीएम ने कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

 
शासन द्वारा स्कूल में अध्यापक के पहुंचने का समय 7:45 से 8:00 बजे तक है। सुबह की प्रार्थना और योगाभ्यास का समय सुबह 8:00 से 8:15 तक निर्धारित है। भावलखेड़ा ब्लॉक के विद्यालयों की स्थिति जानने के लिए एडीएम अरविंद कुमार सुबह ही निरीक्षण के लिए निकले। कुछ में ताला जड़ा मिला तो कुछ में अध्यापक ही नहीं मिले। कुआंडांडा में सुबह 8.05 बजे स्कूल में ताला लगा था। न बच्चे मिले और न अध्यापक। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसौआ में सुबह 8.25 बजे कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला। वहां मौजूद बच्चों की एडीएम ने प्रार्थना कराई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरसावां में सुबह 8.40 बजे कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला। यहां भी एडीएम को प्रार्थना करानी पड़ी। सबसे खराब स्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतियापुर में मिली। एडीएम सुबह नौ बजे यहां पर पहुंचे। गेट पर ताला लगा मिला। 11 बजे तक इंतजार करने के बाद भी न  कोई अध्यापक आया और न ही बच्चे मिले। 
विज्ञापन

किराये पर रखा पढ़ाने वाला 
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय कभी-कभी खुलता है। प्रधान अध्यापिका आंचल महीने में एक-दो बार स्कूल आती हैं। खुद ही उपस्थिति चढ़ा लेती हैं। पढ़ाई के लिए कुछ रुपये देकर पास के गांव के लड़के को निजी तौर पर रख दिया है। वही पढ़ाता है। रसोइया भी गांव में रहती है। एमडीएम के खाने में भी मनमानी की जाती है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। 

ग्रामीणों ने एडीएम से स्कूल की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। एडीएम ने बताया कि स्कूलों में अध्यापक का समय से उपस्थित न होना काफी खेदजनक है। स्कूल में पूर्वाह्न 11 बजे तक ताला लगा होना अक्षम्य है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें