फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कूड़ा डालने के विवाद में लाठियां चलने से छह लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जिगनिया मुजप्ता में कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट होने से बाबूराम सहित उनके परिवार के छह लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

बाबूराम का आरोप है कि गांव के लोग उनकी जगह में कूड़ा डाल रहे थे। मना करने पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी हीराकली, पुत्र राहुल, पुत्रवधू मालती, पुत्री छाया और परिवार की अंगूरा देवी को भी जमकर पीटा गया। शोर सुनकर गांव के लोग आए और हमलावरों को ललकारा तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आईं हैं, लेकिन देर शाम तक दूसरा पक्ष थाने नहीं आया था। बाबूराम पक्ष के घायलों को परिजनों की मदद से सीएचसी पर लाया गया। निरीक्षक अपराध राजेश कुमार ने बताया कि कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस ने गांव जाकर जांच की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें