फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी समारोह में खाना खाने के बाद छह लोगों की तबीयत बिगड़ी, दो बच्चे जिला अस्पताल रेफर

Sat, 09 Mar 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शादी समारोह में खाना खाने के बाद छह लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में शादी समारोह में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी चिकित्सक के पास फिर यहां से सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दो बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मनौना गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ गए थे। खाना खाने के बाद शनिवार को सुबह के समय वह गांव आ गए। कसूमरा गांव निवासी बहन सुनीता भी साथ आईं थीं। घर आते ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त शुरू हो गए। तुरंत ही वह परिवार की सुनीता, अंशिका, शनि, क्रिस, धनवती, महेंद्र पाल लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे।

हालत में सुधार न होने पर यहां से सीएचसी चले गए। यहां सभी को भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अंशिका व शनि को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें