शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में छह नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन पर 6.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुल 8.85 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। सांसद अरुण सागर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि तिलहर ब्लॉक में फील नगर से देवनगर तक 0.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 0.79 करोड़ रुपये से होगा। मदनापुर ब्लॉक में 2.60 किलोमीटर लंबी मदनापुर-बुधवाना सड़क 2.54 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी। 1.35 किलोमीटर लंबा रामनगर-चांदपुर मार्ग 1.49 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा तो 1.40 किमी लंबा मदनापुर-मथाना मार्ग 1.50 करोड़ रुपये, 1.50 किलोमीटर लंबा रतनपुर-सुजावलपुर मार्ग 1.62 करोड़ रुपये और जैतीपुर ब्लॉक में 1.20 किलोमीटर लंबा वाहनपुर लिंक मार्ग 1.43 करोड़ रुपये से तैयार होगा।