फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 के लिए छह लड़कियों का चयन...अब कानपुर के ट्रॉयल में दिखाएंगी गेंद-बल्ले का हुनर

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रिलायंस थर्मल पॉवर मैदान पर क्रिकेट खेलती महिला खिलाड़ी का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिलायंस थर्मल पावर के मैदान पर हुए जिला स्तरीय ट्रायल में अंडर-19 में जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज की तीन-तीन छात्राओं ने पहली बाधा को पार कर लिया। गेंद और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की मुख्य चयनकर्ता प्रियंका शैली मिश्रा को प्रभावित करते हुए कानपुर के ट्रायल के लिए जगह बनाई है।
विज्ञापन

जिले में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला ने अभियान शुरू किया था। अभियान के बाद पहली बार महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अलग से ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 33 लड़कियों ने हिस्सा लिया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के विशेष आमंत्रण पर आईं यूपीसीए की मुख्य चयनकर्ता प्रियंका शैली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा। इस बीच 20 छात्राओं का चयन जिलास्तर पर होने वाले कैंप के लिए किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने बताया कि खेल के प्रदर्शन के आधार पर जीएफ कॉलेज की छात्रा शिवानी वर्मा, अंशिका देवी, रंजीत कौर व एसएस कॉलेज की छात्रा सुमनजीत कौर, हर्षिता वाजपेयी और शिप्रा गुप्ता का चयन अंडर-19 के लिए हो गया है।
ऐसा रहेगा यूपी की टीम तक पहुंचने का सफर
आनंद पाठक बताते हैं कि कानपुर में यूपी के जिलों से 60 लड़कियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों की चार टीमें बनाकर मैच कराएंगे। मैचों में खेल के प्रदर्शन को देखते हुए 17 से 18 खिलाड़ियों का चयन कर यूपी की टीम तैयार की जाएगी। चयनित खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में यूपी की टीम की टीम की तरफ से खेलेंगी।
विज्ञापन

सिखाने के लिए भेजेंगे कोच
-उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मुख्य चयनकर्ता प्रियंका शैली मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को कानपुर में होने वाले ट्रायल के लिए कभी भी बुलाया जा सकता है। अभी जिले में कैंप का आयोजन होना है। इसमें बेसिक चीजों को सीखने के बाद बेहतर खिलाड़ी निकलकर सामने आएंगे। हमारा प्रयास है कि 10 से 15 दिन का कैंप लगवाया जाए। फिटनेस कैंप का आयोजन कराएंगे। यदि जिले से मांग की जाएगी तो यूपीसीए की तरफ से कोच को भेजा जाएगा।
अभिभावकों को बताए जाएंगे खेल के फायदे
-जिले की महिला खिलाड़ियों के अभिभावकों से संपर्क साधा जाएगा। उन्हें खेलों के फायदे बताकर बेटियों को क्रिकेट से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कानपुर के ट्रॉयल की तारीख आते ही अभिभावकों से संपर्क साधा जाएगा। -आनंद पाठक, सचिव शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन।
खूब करेंगे अभ्यास
-हमारा चयन अंडर-19 के लिए ह ो गया है। यह हमारे के लिए काफी खुशी की बात है। कानपुर में होने वाले ट्रॉयल के लिए हम अभी से खूब अभ्यास करेंगे। -शिवानी वर्मा
पहले पायदान पर पाई सफलता
-पहले पायदान पर सफलता प्राप्त कर ली है। अभी कानपुर में जाने का मौका मिलेगा। यह काफी सुखद अवसर मिला है। गुरुजनों के प्रयास से मौका हमारे पास आया है। -अंशिका देवी
अंडर-19 में चुना जाना काफी सुखद
-क्रिकेट खेलने का काफी शौक है। कॉलेज स्तर पर चयन के बाद अंडर-19 के लिए हमें चुना गया गया। हम काफी ज्यादा खुश है। कोशिश है कि कानपुर में अच्छा प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें। -रंजीत कौर
ट्रॉयल के लिए काफी मेहनत की थी
हमने काफी ज्यादा मेहनत की थी। कॉलेज स्तर पर भी खूब अभ्यास किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अजीत सिंह चारग का मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद ही चयन हो सका। -सुमनजीत कौर
सौ प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करना है
-लड़कियों की टीम का हिस्सा बनने के साथ ही अंडर-19 की टीम में चयन होना बड़ी बात है। पहली बार छह लड़कियों ने कानपुर के ट्रॉयल को चयन हुआ है। वहां भी सौ प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करना है। -हर्षिता वाजपेयी
कॅरियर की अपार संभावनाएं
-क्रिकेट के खेल में करियर की काफी संभावनाएं हैं। खेल कोटे से नौकरी भी मिलती है। प्रयास है कि क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल स्तर तक अपनी पहुंच बनाएं। -शिप्रा गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें