फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली मोड़ से रोडवेज बस अड्डे तक चलेंगी छह ई-बसें, हटेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में यातायात को सुचारू बनाने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया जाएगा। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बरेली मोड़ से रोडवेज बस अड्डा तक छह ई-बसों का संचालन होगा, जबकि ई-रिक्शों को कम किया जाएगा। इसको लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक के दौरान निर्णय किया गया।
विज्ञापन


बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुबह नौ से रात नौ बजे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। कोई भी नागरिक सड़कों पर वाहन एवं दुकान के सामने अतिक्रमण नहीं करेगा। ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने सब्जी के ठेले चिह्नित स्थानों व पार्किंग स्थल में ही वाहन खड़े करने के आदेश का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि बरेली मोड़ से राजघाट पुलिस चौकी, केरूगंज चौराहा, जेल रोड व कलक्ट्रेट होकर रोडवेज बस अड्डा तक छह ई-बसों को चलाया जाएगा । कहा कि ई-बसों के रुकने के स्थान पर स्क्रीन लगाई जाएगी। इसमें बस आने का समय प्रदर्शित होता रहेगा। बताया कि हर दस मिनट के अंतराल में ई-बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

तीन ई-बसें बरेली मोड़ और तीन को रोडवेज बस अड्डा से चलाया जाएगा। ई-बसों का संचालन होने पर इस रोड से ई-रिक्शा हटा दिए जाएंगे। एसपी राजेश एस. ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुगम रखना सभी की जिम्मेदारी होगी। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
देर रात डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर भ्रमण कर यातायात के संबंध में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें