फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा और बोलेरो की टक्कर में छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
बालाजी धाम से लौटते समय घायल श्रद्धालुओं का पुवायां सीएचसी चल रहा इलाज। संवाद
विज्ञापन
खुटार। ई-रिक्शा से दर्शन करने बालाजी धाम जा रहे श्रद्धालु बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव पीरू निवासी 55 वर्षीय सुनीता देवी, पुत्री ज्योति, इसी गांव के सूरजपाल, गांव बड़ागांव निवासी रामसागर की पत्नी आशा, पुत्री अनन्या, बड़ागांव के सूरज ई-रिक्शा से खुटार के बालाजी धाम पर दर्शन करने आए थे।
वापस घर जाते समय खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव रूजहा के पास एक बोलेरो चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चालक, ईएमटी ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने सुनीता की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में परिजन सुनीता को इलाज के लिए पुवायां ले गए। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि हादसे के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें