फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिवाइडर के बाद खंभे से टकराई नई बाइक, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्मार्ट सिटी रोड पर हादसे में दो लोगों की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत: व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की सुभाषनगर काॅलोनी की स्मार्ट रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार नई बाइक पर सवार दो युवक डिवाइडर के बाद खंभे से टकरा गए। पुलिस उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के चकममरेज गांव (मड़ैया) निवासी 21 वर्षीय अनिल वर्मा ने कुछ दिन पूर्व ही नई बाइक खरीदी थी। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं मिला था। बृहस्पतिवार की दोपहर अनिल वर्मा गांव के ही रहने वाले अपने मित्र 22 वर्षीय सूरज वर्मा के साथ शाहजहांपुर घूमने के लिए नगरिया रोड से आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि उनकी बाइक की स्पीड बहुत तेज थी। हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। जैसे ही अनिल वर्मा ने नगरिया रोड से स्मार्ट सिटी की ओर प्रवेश किया, उनकी बाइक स्पीड की वजह से पहले डिवाइडर से टकराई, फिर बिजली के खंभे से। दोनों बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अशफाक नगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। वहीं, खबर सुन मौके पर पहुंचे परिजन दोनों के शवों को देख बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने मृतकों के परिजनों को संभाला। वहीं, थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

दोनों गहरे दोस्त थे, भाई-बहनों में थे बड़े
पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि मृतक अनिल व सूरज की गहरी दोस्ती थी। मृतक सूरज दो भाइयों से बड़ा था। उसके भाई आकाश व विकास हादसे के बाद से गुमसुम हैं। वहीं, मृतक अनिल पांच भाई-बहनों में बड़ा था। उसका भाई पवन, विनय, बहन नेहा, प्रिया का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

दोनों बिना बताए घर से निकले थे
परिजनों ने बताया कि घरवालों को बिना बताए दोनों घर से निकले थे। पुलिस का फोन पहुंचने पर हादसे की जानकारी हुई। यहां आए तो दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बाइक पर कोई नंबर नहीं था। एक युवक के पास से टूटा मोबाइल मिला था। पुलिस ने उसका सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाला। तब उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शवों को देख मृतकों के माता-पिता बेसुध हो गए।

शाहजहांपुर में स्मार्ट सिटी रोड पर हादसे में दो लोगों की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत: व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें