फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ददरौल सीएचसी में कार्यरत छह आशा कार्यकर्ताओं को शिथिलता बरतने पर बर्खास्त करने के निर्देश डीएम ने सीएमओ को दिए हैं। इसके अलावा डीएम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अपने तैनाती स्थलों पर ही रात में रुकें। उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्य में शिथिलता बरतने पर सीएचसी ददरौल में तैनात आशा कार्यकर्ता उषा, शिवप्यारी, माला, मीरा, चमन देवी और रूबी की सेवा समाप्ति के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पीएम जन आरोग्य योजना में बनने वाले गोल्डन कार्ड में जनपद प्रदेश स्तर पर 40वी रैंक में है। डीएम ने इसे निम्न स्तर का बताते हुए संबंधित को फटकार लगाई। डीएम को बताया गया कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जनसेवा केंद्रों का भुगतान नहीं हुआ है। डीएम ने सीएमओ को तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिए। शासन स्तर से नामित कंपनी को 50 वर्कर के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाने का काम करना है, लेकिन कंपनी ने अभी काम नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन

डीएम ने कंपनी के प्रभारी से फोन पर बात कर काम शुरू करने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि जो आशा कार्यकर्ता प्रसव के लिए महिलाओं को प्राइवेट अस्पताल में ले जाती हैं, उनकी सेवा खत्म की जाए। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिला महिला चिकित्सालय व 15 ब्लॉकस्तरीय अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं को स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाता है। डीएम ने निर्देश दिए कि कैंटीन में मनमानी कीमत नहीं वसूली जा सकती। बैठक में सीडीओ एसबी सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें