फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसआईआर कंट्रोल रूम प्रभारी ने दी मारपीट और लूट की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कंटोजिट स्कूल पुवायां प्रथम में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत और पुवायां बीआरसी भवन स्थित एसआईआर कंट्रोल रूम प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने एक सहायक शिक्षक सहित 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि एक सहायक शिक्षक की ड्यूटी एसआईआर के कार्य में लगी है। शिक्षक को शक था कि ड्यूटी उन्होंने लगाई है। 29 नवंबर को सहायक शिक्षक बीआरसी भवन में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। ड्यूटी लगाने के शक में सहायक शिक्षक उनसे गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया था।
29 नवंबर को ही शाम के समय वह घर जा रहे थे तो सहायक शिक्षक 15 लोगों के साथ आए और धारदार हथियार, डंडे आदि से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान उनकी जेब से 1230 रुपये भी निकाल लिए गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें