फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंखी तिराहे से घंटाघर तक कल से लागू होगी एकल मार्ग व्यवस्था

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धनतेरस और त्योहारी सीजन में शहर के प्रमुख बाजारों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्रस्तावित कर दिया है। सदर बाजार में पंखी तिराहे से घंटाघर तक एकल मार्ग व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसी तरह चौक में कच्चा कटरा से चारखंभा तक दो पहिया के अलावा अन्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। लिंक मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहन रोके जाएंगे। 18 से 21 अक्तूबर तक यातायात पुलिस मोर्चा संभालकर व्यवस्था को दुरुस्त रखने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर बाजारों में खूब भीड़ उमड़ती है। भीड़ की वजह से यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने कार्ययोजना को तैयार कर लिया है। सदर बाजार में पंखी चौराहे से घंटाघर मार्ग पर कुछ महीने पहले तक लागू की गई एकल मार्ग व्यवस्था फिर से शुरू की जाएगी।
इसके तहत एकल दिशा मार्ग व्यवस्था सुबह दस से रात रात दस बजे तक तक लागू रहेगी। यातायात व्यवस्था का प्रभारी एसआई विनय पांडेय को बनाया गया है। इसी तरह चौक के बाजार को जाम से बचाने के लिए बैरियर लगाकर बड़े वाहनों, ई-रिक्शा आदि को रोका जाएगा।
विज्ञापन

-
सदर में यह रहेगी व्यवस्था
- घंटाघर से पंखी चौराहा की तरफ ई-रिक्शा के अतिरिक्त सभी छोटे वाहन जा सकेंगे।
-पंखी चौराहा से बहादुरगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
-जेल के पीछे पार्किंग मोड़ के आगे बहादुरगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
-पचराहा से बहादुरगंज की तरफ व पचराहा से पुराना डाक घर वाली गली में सभी प्रकार के वाहन नहीं आ सकेंगे।

यह भी जाने
- टिकली तिराहा से पचराहा होते हुए निशात रोड की तरफ वाहन आ जा सकेंगे।
-कोई भी व्यापारी-दुकानदार अपनी दुकान के सामने अपना या ग्राहक का वाहन खड़ा नहीं करेगा।

-घंटाघर से लकड़ी मंडी, गल्ला मंडी के लिए सभी प्रकार के हल्के वाहन आ जा सकेंगे।
-वाहन गल्ला मंडी की तरफ से होते हुए घंटाघर की तरफ आ जा सकेंगे।

कच्चा कटरा मोड़ से चारखंभा
-कच्चा कटरा मोड़ से चारखंभा की तरफ सभी प्रकार के वाहन जा सकेंगे।
-चारखंभा की तरफ से कच्चा कटरा मोड़ की तरफ सभी प्रकार के वाहन दो पहिया को छोड़कर प्रतिबंधित रहेंगे।

-सरौदी बंगला की तरफ से चौक की ओर व मावा मंडी और मिशन तिराहा की ओर से बाजार की ओर दो पहिया को छोड़कर प्रतिबंधित रहेंगे।

त्योहारों पर ई-रिक्शा को बाजार में प्रतिबंधित करने से जाम से राहत मिलेगी। चार पहिया वाहन बाजार की संकरी सड़कों में प्रवेश करने से जाम की स्थिति बन जाती है। अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए, व्यापारी उनका पूरा सहयोग करेंगे।
- मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर, महानगर अध्यक्ष-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
-
ई-रिक्शे बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। इनका सत्यापन होना बेहद जरूरी है। कुछ व्यापारियाें ने फुटपाथ तक घेर रखा है। बोर्ड से लेकर तंबू तक सड़क की ओर लगाने से जाम लग सकता है। इस पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
- रोहित अग्रवाल, व्यापारी

चौक व सदर बाजार में पर्वों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। व्यापारी नगर निगम की निर्धारित पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करें। सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचें।
- राजेश द्विवेदी, एसपी

मुख्य बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश से लग रहा जाम

तिलहर। मुख्य बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार दिन में करीब दो बजे पोटरगंज के दक्षिणी गेट पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाया गया था, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। इसी दौरान एक कार चालक ने बैरिकेड हटाकर सड़क किनारे बिक्री के लिए रखे सैकड़ों दीयों को रौंद दिया। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर मुख्य बाजार के मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई जाएगी। संवाद

शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर लगा जाम।संवाद

शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर लगा जाम।संवाद

शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर लगा जाम।संवाद

शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर लगा जाम।संवाद

शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें