शाहजहांपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते हादसों को नियंत्रित करने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रयास शुरू किए हैं। उनके निर्देश को देखते हुए यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रयास शुरू कर दिए हैं। हेलमेट की अनिवार्यता के साथ ही हाईवे के लिंक मार्ग पर गति नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
गत दिनाें सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने हादसों को लेकर दोपहिया वाहन चालकों पर हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया था। इसके बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई। यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने बताया कि हेलमेट को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
स्कूलों व अन्य स्थानों पर चेता रहे हैं कि बिना हेलमेट परिवार के सदस्य को घर से बाहर नहीं निकलने देंगे। इसी तरह हाईवे पर लिंक मार्ग पर ज्यादा हादसा होने का डर रहता है। वहां भी साइन बोर्ड लगाने के साथ ही स्पीड ब्रेकर बनाने की तैयारी है। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। संवाद