स्कूल वाहन की चेकिंग करते प्रवर्तन दल के अधिकारी। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। निजी स्कूलाें की बसों की शुक्रवार को चेकिंग की गई। इस बीच आठ स्कूल बसों के फर्श टूटे मिलने पर वाहनों का संचालन तत्काल राेकने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन ने संबंधित को नोटिस देकर संचालन से पहले बसों को दिखाने के निर्देश दिए हैं।
स्कूलों के वाहनों की स्थिति परखने के लिए परिवहन विभाग ने विभिन्न तहसीलों में पांच टीमें बनाकर चेकिंग कराई। टीमों ने अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रत्येक स्कूल में वाहनों का निरीक्षण किया। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम के अनुसार, राना पब्लिक स्कूल, पुवायां के पांच, अकाल अकादमी, दून इंटरनेशनल स्कूल, जॉन नेव टेक्निकल के एक-एक वाहन का फर्श टूटा मिला।
संबंधित को नोटिस जारी करते हुए तत्काल वाहन का संचालन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर स्कूलाें की चेकिंग की जाएगी। संबंधित स्कूलों को बिना परीक्षण वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। संभागीय निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान में वाहनों के मानक पूरे नहीं होने पर उसके स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।