पुवायां में श्री श्याम परिवार की ओर से शादी समारोह में मौजूद जोड़े। संवाद
पुवायां। श्री श्याम परिवार कल्याण समिति की ओर से खाटू श्याम जन्मोत्सव और संकीर्तन से पूर्व आठ कन्याओं की शादी कराई गई। इस दौरान समिति की ओर से वर और वधू को उपहार भी दिए गए।
सोमवार शाम चार बजे नगर के एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शादियां संपन्न कराई गईं। समिति की ओर से बरात में आए लोगों को स्वागत कर जलपान और भोजन की व्यवस्था कराई गई। शादी संपन्न होने के बाद वर और वर-वधू को कई उपहार देकर विदा किया गया।
समारोह में पुवायां के गांव मझिगवां की रमन की तिलहर के कल्याणपुर के मोनू के साथ, पुवायां के मोहल्ला कसभरा मिशन की ज्योति की बड़ागांव के अंकुश के साथ, गांव धारा की नंदनी की बिलसंडा के गांव शिवनगर के अशोक कुमार के साथ, गांव धर्मगदपुर खुर्द की काजल की पीलीभीत के बरखेड़ा के गांव कनपरी के सोनपाल वर्मा के साथ, मोहल्ला कुरगंजा की शीतल की लखनऊ के मेहंदीगंज के संदीप के साथ, सतवां बुजुर्ग की संध्या देवी की मोहम्मदी के गांव खजुआ निवासी रोहित के साथ, गंधरपुर की चांदनी की उदारा हमजापुर के सत्यम के साथ, गांव कहमारा की चांदनी की सीतापुर के गांव औरंगाबाद निवासी हिमांशु के साथ शादी हुई। आयोजकों ने बताया कि रात में खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और संकीर्तन होगा।