फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का किया मनोहारी वर्णन

विज्ञापन
मदनापुर के बरुआ पट्टी सनायक में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रसंग सुनाते कथाव्यास योगेश दीक्षि
विज्ञापन
मदनापुर। बरुआ पट्टी सनायक में देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा व्यास योगेश दीक्षित ने प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहन देवकी की वासुदेव के साथ विदाई करते वक्त कंस को आकाशवाणी सुनाई दी कि देवकी का आठवां पुत्र तुम्हारा काल बनेगा। इस पर कंस ने वासुदेव और देवकी को कारागार में डालकर उनकी छह संतानों की हत्या कर दी। सातवां पुत्र रोहिणी के गर्भ में गया और आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
वासुदेव टोकरी में रखकर श्रीकृष्ण को नंद जी के यहां ले गए और यशोदा के पास से उनकी पुत्री ले आए। इस बीच गोकुल में भव्य नंदोत्सव मनाया गया। नंद जी के आंगन में बजे बधाई गीत और भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा श्रवण में अनिल दीक्षित, कमलेश दीक्षित, रमाकांत, वीरेंद्र कुमार, अवधेश सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें