रेलवे मैदान पर शनिवार से शुरू हुए ईश्वरचंद त्रिवेदी क्रिकेट टॅूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एनआर क्लब शाहजहांपुर ने बरेली इलेवन की टीम को 29 रनों से हरा कर जीत लिया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बरेली इलेवन की टीम ने टास जीतएनआर क्लब शाहजहांपुर को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 16 ओवरों में एनआर क्लब की टीम ने पांच विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। जवाब में उतरी बरेली इलेवन की टीम 15 ओवर में ही धराशायी हो गई। उसके सभी बल्लेबाज 113 रन बनाकर आउट हो गए। मैच आयोजक छोटू त्रिवेदी ने बताया कि अब तक 16 टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। विजेता टीम को पांच हजार की नगद राशि के अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।