फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज पब्लिक स्कूल 14 तक बंद

Sat, 11 Apr 2015 08:24 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मकसूदापुर का बजाज पब्लिक स्कूल अब 15 अप्रैल को खुलेगा। स्कूल प्रबंधन ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि छात्र ध्रुव कुमार की मौत से स्कूल प्रबंधन दुखी है। लिहाजा 14 अप्रैल तक स्कूल में शोकावकाश रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलसंडा निवासी संजीव अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार बजाज चीनी मिल परिसर में चलने वाले बजाज पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल बस से घर जा रहा था। बिलसंडा कस्बे में ध्रुव कुमार अचानक बस की टूटी फर्श से सड़क पर जा गिरा और बस के पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर लोगों ने चक्का जाम किया था। इसके बाद बिलसंडा के सीओ सुबेग सिंह सिद्धू और बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था। इसके बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया था। छात्र की मौत की जानकारी पाकर स्कूल स्टाफ आवासों में ताला डालकर खिसक गया था और स्कूल में चल रहे लगभग 11 वाहनों को भी मौके से हटा दिया गया था। इस मामले में बस चालक के साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या की मुकदमा बिलसंडा थाने में दर्ज कराया गया है। स्कूल प्रबंधन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 अप्रैल को शोकसभा करने के बाद अवकाश कर दिया गया था। स्कूल प्रबंधन ने यह नहीं बताया है कि स्कूल खुलने पर बच्चों को लाने के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी।
शनिवार को भी स्कूल परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। हादसे में संबंध में मिल और स्कूल के अधिकारी कोई भी बात करने से कतरा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सही वाहनों की व्यवस्था नहीं होने तक वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें