फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष ने साकार से निराकार की ओर बढ़ने का दिया संदेश, अनुयायियों ने की ध्यान साधना

Sat, 21 Jun 2025 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

श्रीरामचंद्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल दाजी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम और कृष्ण को उस समय लोग नहीं पहचान पाए। वैसे ही हम भी ईश्वर की अनुभूति नहीं कर पा रहे हैं।  ईश्वर को पाने के लिए अंत:करण से तलाश करना होगा। 
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया दाजी का स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी. पटेल दाजी ने साकार से निराकार की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर को पाना है तो उसे अपने अंतःकरण में तलाश करो, बाहर नहीं। शाहजहांपुर में देश-विदेश से आए श्री रामचंद्र मिशन के सैकड़ों अनुयायियों ने ध्यान साधना कर मानव कल्याण की कामना की। 

विज्ञापन


शहर के एक होटल में शुक्रवार शाम को आयोजित ध्यान सत्र और ओपन हाउस में दाजी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम और कृष्ण को उस समय लोग नहीं पहचान पाए। वैसे ही हम भी ईश्वर की अनुभूति नहीं कर पा रहे हैं। धर्म केवल शिक्षा देता है, लेकिन अध्यात्मिकता को जानना होगा। तमाम देवी देवताओं की फोटो और मूर्तियां सिर्फ एक चिह्न मात्र हैं। हमें साकार से निराकार की ओर जाना पड़ेगा, तभी हम आध्यात्मिक प्रगति कर सकते हैं।

दाजी ने कहा कि वह पहली बार वर्ष 1977 में बाबूजी महाराज के पास आए थे। उस समय केवल अधेड़ लोग ही उनके पास आया करते थे। वर्तमान में तमाम युवा आध्यात्मिकता की ओर उन्मुख हैं, जो एक शुभ संकेत है। हिंदू घरों में वेद, गीता और उपनिषद नहीं हैं। हम ऐसे ग्रंथों को पढ़ेंगे ही नहीं, तब उनका अनुभव कैसे करेगें? उन्होंने कहा कि हमें असली हिंदुत्व को समझना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली मंडल में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का दिया संदेश; तस्वीरें

प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दाजी का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। हर्ष अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, उद्यमी माधौगोपाल अग्रवाल, सुरेश सिंघल, रामचंद्र सिंघल, हरगोविंद मोदी, राधे गोविंद मोदी, संजीव अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. रवि मोहन, सपा नेता अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

बाबूजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, घर पर किया ध्यान
कमलेश डी पटेल ’दाजी’ ने अजीजगंज स्थित सहजमार्ग जंक्शन में स्थित महात्मा रामचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सहजमार्ग जंक्शन में लगे शिलापट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया। 
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित बाबूजी महाराज के आवास पर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बाबूजी महाराज के कक्ष में बैठकर ध्यान किया और उन्हें नमन किया। पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनसे मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें