फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली में निजी बस पर फायरिंग, चालक व कंडक्टर को पीटा

विज्ञापन
फायरिंग से क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: स्वंय - फोटो : अ​धिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व अन्य।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली में नैनीताल रोड पर चलती बस पर फायरिंग की गई। बस संचालक ने चालक और कंडक्टर का अपहरण कर कार से निगोही लाकर बंधक बनाकर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। बस में कोई सवारी नहीं थी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी ने बताया कि उनकी बसें शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए चलती हैं। दो जून को बस दिल्ली जा रही थी। चालक आलिम व कंडक्टर आकाश था। बरेली से दिल्ली रोड पर नैनीताल बाइपास पुल के आगे उनकी बस को पीछे चल रही बस से ब्रेक मारने पर हल्की सी टक्कर लग गई।
आरोप है कि बस चलाने वाले निगोही के लोगों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, पिस्टल से अपनी कार व दो अज्ञात वाहनों से पीछा करते हुए बस पर फायर किए। आलिम व आकाश को कार में डालकर निगोही अपने घर ले गए। दोनाें को पीटकर 15 हजार रुपये, मोबाइल आदि छीन लिए। आरोप है कि दोनों को निगोही थाने में दे दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से मिलकर दोनों को छुड़ाया। घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि वह बरेली जाकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें