तिलहर। युवक ने पत्नी के घर न लौटने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रामदास ने बताया कि उनके भाई रामशंकर की पत्नी मंगलवार सुबह अपने दो बच्चों के साथ कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गईं थीं। देर शाम तक वह न तो ससुराल लौटीं और न ही मायके पहुंचीं। बुधवार सुबह मायके वालों ने महिला के घर न पहुंचने की बात कही। इससे परेशान भाई रामशंकर ने सुबह करीब नौ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।
रामदास का कहना है कि अब जानकारी मिल रही है कि महिला अपने रिश्तेदारी गांव भुरेली में रुकी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि सीएचसी से सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।