फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाउडस्पीकर बजाने से रोकने पर दुकानदार काे पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला सितारगंज निवासी मोहम्मद हारुन को रविवार को सुबह दुकान के आगे लाउडस्पीकर बजाने से मना करने पर एक ऑटो चालक और उसके साथियों ने दुकान में घुसकर पीटा। उन्होंने लूट का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहे के पास उनकी मशीनरी की दुकान है। शनिवार दोपहर दुकान के सामने ऑटो रोककर कुछ लोग तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने लगे। मना करने पर उसका चालक गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने विवाद शांत कराया।
रविवार को सुबह वही ऑटो चालक अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे और तमंचा लेकर दुकान में घुस आया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मोहम्मद हारुन का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। दूसरे पक्ष से भी मारपीट की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें