जलालाबाद में निकली शोभायात्रा में कलश लेकर चलते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के कोला गांव के पास मंगलवार से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा से पहले श्रद्धालुओं ने बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यह नगर के विभिन्न रास्तों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। वहां हवन-पूजन के बाद कथा का शुभारंभ हो गया।
कलश यात्रा नगर के मोहल्ला सराय से शुरू हुई, जिसमें भगवान के स्वरूपों की आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। यात्रा सदर बाजार, तहसील रोड तथा बरेली फर्रुखाबाद हाईवे होती हुई आयोजन स्थल कोला गांव जाकर समाप्त हो गई। कथा आयोजक तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम ने बताया कि कथा 23 से 29 नवंबर तक रोजाना दोपहर एक से चार बजे तक होगी।
कथा वाचक बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय हैं। बताया कि भंडारा 30 नवंबर को होगा। कलश यात्रा में वीकेश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, डॉ. अनुराग गुप्ता, अनूप गुप्ता, हर्षित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला भक्त शामिल रहीं। संवाद