फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु 

Mon, 01 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सावन का दूसरा सोमवार - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु भगवान भोले भंडारी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से शिवालयों में उमड़ने लगे। शहर में टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, खलीलशर्की के बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, आनंदपुरम के आनंदेश्वर महादेव मंदिर आदि मंदिरों में पुजारियों ने गर्भगृह के कपाट तड़के ब्रह्म  मुहूर्त में खोल दिए और इसी के साथ श्रद्धालुओं ने पूजन आरंभ कर दिया। इस मौके पर मंदिरों के आसपास फूल, बेलपत्र, प्रसाद आदि की दुकानें सजने से वहां दोपहर तक मेले जैसा वातावरण बना रहा।   
विज्ञापन

शिव भक्तों मेें मान्यता है कि श्रावण मास के सोमवार को शिव लिंग का प्रथम जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होते हैं। इसी मान्यता के वशीभूत होकर सूर्योदय से करीब दो घंटा पहले से भोले बाबा के भक्तों के जयकारे और शंख, घंटा-घड़ियाल के स्वरों से मंदिर परिसर गुंजायमान होने लगे। सुबह नौ बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ हो गई कि उन्हें पूजन-दर्शन के लिए कतारों में लगना पड़ा। 
बाबा विश्वनाथ मंदिर और बनखंडीनाथ मंदिर में परिसर से लेकर रोड तक पूजन थाल लिए भक्तों की कतारें लग गईं। इस वजह से टाउनहाल-सदर चौराहा और घंटाघर-चौक मार्ग पर बंनखांडी नाथ मंदिर के सामने कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। फुटपाथों पर फूल, बेलपत्र, धतूरा, प्रसाद आदि सामग्री की दुकानें सज जाने से मंदिरों के आसपास सामान्य यातायात में कई बार रुकावट पड़ी। 
विज्ञापन

लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर, फूलमती मंदिर परिसर के शिवालय, भारद्वाज कालोनी के महादेव मंदिर, टाउनहाल ओवरब्रिज के पास वाले मंदिर, फैक्ट्री इस्टेट के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दस बजे के बाद तक शिव लिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें