साईं बाबा के भक्तों ने सोमवार को बड़ी बिसरात स्थित साईं धाम मंदिर से साईं बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में शामिल देव स्वरूपों की झाकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और जयकारा लगाते हुए चले।
साईं धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव यादव ने शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए बाहर की झाकियों को बुलाया गया। भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, माता दुर्गा, काली मां, राधा-कृष्ण आादि की झाकियाें को सजाया गया। अंत में पालकी पर विराजे साईं बाबा के साथ उल्लास से सराबोर भक्तों की टोली जयकारा लगाते और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए चली।
पालकी यात्रा छाया कुआं, केरूगंज, चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बेरी चौकी होते हुए वापस साईं धाम मंदिर मंदिर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी को कंधा लगाकर साईं बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में मंदिर के पुजारी मनोज रितेश ने पालकी यात्रा में सहभागिता करने वाले भक्तों का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में संजीव यादव, नागेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, रानू गुप्ता, अरुण वर्मा, विवेक शर्मा, नमन गुप्ता, विनीत सक्सेना, विशाल वर्मा आदि का सहयोग रहा।