फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते प्राथमिक ​शिक्षामित्र संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने दूसरे राज्यों की तरह प्रदेश में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
दिन में तीन बजे जिलाध्यक्ष रामपूत पाल के नेतृत्व में शिक्षामित्र गांधी भवन में एकत्र हुए। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को समायोजित करने, महिला शिक्षामित्रों को विवाह के बाद उनकी ससुराल के जनपद में समायोजित करने, शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल करने समेत कई मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, वेद वर्मा, श्याम लाल यादव, राजीव यादव, मिथलेश यादव, मुकेश कुमार, जितेंद्र दीक्षित, जगरूप बाबू, रुचि सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें