कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने दूसरे राज्यों की तरह प्रदेश में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
दिन में तीन बजे जिलाध्यक्ष रामपूत पाल के नेतृत्व में शिक्षामित्र गांधी भवन में एकत्र हुए। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को समायोजित करने, महिला शिक्षामित्रों को विवाह के बाद उनकी ससुराल के जनपद में समायोजित करने, शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल करने समेत कई मांगों को उठाया गया।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, वेद वर्मा, श्याम लाल यादव, राजीव यादव, मिथलेश यादव, मुकेश कुमार, जितेंद्र दीक्षित, जगरूप बाबू, रुचि सिंह आदि शामिल रहे।