फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय जाने का मौका...करना होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्राें को मूल विद्यालय में जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षामित्र मूल स्कूल नहीं जाना चाहते हैं। इसमें मात्र सौ से डेढ़ सौ शिक्षामित्रों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में बेसिक और सर्वशिक्षा अभियान के करीब 3200 शिक्षामित्र विभिन्न स्कूलों में शिक्षण कर रहे हैं। परिषद ने शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय भेजने को सहमति दे दी है। इसका लाभ अधिकतर शिक्षामित्र लेना नहीं चाहते हैं। बहुत से शिक्षामित्रों ने परस्पर तबादला कर दूसरे स्कूल में चले गए हैं।
तमाम शिक्षामित्रों ने गांव से निकलकर शहर में मकान बनवा लिया है। ऐसे में वे मूल विद्यालय जाना नहीं चाहते हैं। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यदुवीर यादव बताते हैं कि मूल विद्यालय जाने वालों की संख्या ज्यादा नहीं होगी। इनकी संख्या सौ से डेढ़ सौ के बीच ही होगी। संगठन लंबे समय से मानदेय व स्थायीकरण की मांग कर रहा है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

-
मूल विद्यालय जाने के लिए तबादले किए जाएंगे। शिक्षामित्रों से आवेदन मांगे जाएंगे। हालांकि, अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। परिषद के निर्देश पर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें