फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पैरा वालीबॉल में चार खिलाड़ियों का ट्रॉयल के लिए चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पैरा वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय कैंप में ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पैरा वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन कांट की आयुष स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। समापन में चार खिलाड़ियों का गुजरात में होने वाले ट्रॉयल के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कैंप में मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, गोरखपुर, मथुरा और इटावा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पैरा वालीबॉल के कोच अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों के खेल में निखार लाने के टिप्स दिए। अंतिम दिन खिलाड़ियों की ए और बी टीम बनाकर मैच कराए गए।
बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-18, 25-13 और 25-22 सेट में जीत दर्ज कर ली। अकादमी के प्रमुख संजीव मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी आकिब खान, कोच हिमांशु गुप्ता ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोच अभिषेक कुमार ने बताया कि कैंप में अमित, राज, सलीम और राहुल का चयन 29 जून से गुजरात में होने वाले ट्रॉयल के लिए किया गया है। ट्रॉयल में चयनित होने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें