फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शीतल व कनक ने सुंदर पोस्टर बनाकर जीता पुरस्कार

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान ददरौल में पोस्टर को दिखाते छात्र-छात्राएं। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में यातायात जागरूकता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शीतल सक्सेना व कनक ने शानदार पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएलएड 2024 व 2025 बैच के प्रशिक्षुओं ने यातायात जागरूकता संबंधी विविध प्रकार के पोस्टर बनाए। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में डीएलएड 2025 बैच की शीतल सक्सेना ने प्रथम, आतिफा सिद्दीकी ने द्वितीय, प्रियंका त्रिपाठी ने तृतीय स्थान पाया। डीएलएड 2024 बैच में कनक वर्मा ने प्रथम मुकाम पाया। अंशिका पुष्कर ने द्वितीय व सत्यवीर यादव ने तृतीय स्थान पाया।
कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक मोहम्मद यूसुफ ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य और अन्य प्रवक्ताओं ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीप्ति कुशवाहा, सुमन देवी, न्यासा माथुर, अंशुमान, अंशिका यादव, मैविश, सोनाली देवल, शिखा अवस्थी, विदुषी मिश्रा, तान्या सक्सेना, कीर्ति सिंह, पूजा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें