तिलहर के प्राथमिक विद्यालय बिलहरा परिसर में आयोजित आयोजित एनएसएस शिविर में पोस्टर दिखातीं छात्
तिलहर। पंडित दीनदयाल राजकीय उपाध्याय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बिलहरा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन बुधवार को नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सुबह के सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने योग और व्यायाम किया। बाद में दल नायक राखी वर्मा के नेतृत्व में गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों के दुष्परिणाम बताए और उनसे दूर रहने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवी छाया के निर्देशन में इशिका, रति, स्वाती, नाजिम, जावेद, अनामिका, प्रियांशी, हिमांशी आदि ने नशा मुक्ति पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में एसएस कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार यादव, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के स्काउट प्रभारी गौरीशंकर और जनता इंटर कॉलेज के विवेक यादव ने भी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने सभी का आभार जताया। संवाद