पुवायां। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में खुटार के पीटीएल क्राइस्ट एकेडमी के कक्षा चार के छात्र शौर्य मिश्रा और शाहजहांपुर के लीड कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा सात की ऐरीन खान ने अपनी-अपनी कक्षाओं में जनरल नॉलेज विषय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीटीएल क्राइस्ट एकेडमी की कक्षा चार की छात्रा विदुषी मिश्रा ने जीके में प्रदेश स्तर पर टॉप किया है। इससे स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
इसके अलावा एलएसपी रामपुरकलां की छात्रा अमनप्रीत कौर, जसमीत कौर, सिद्धार्थ वर्मा, अंश दीक्षित, नमन गुप्ता, मोहम्मद अदनान सहित सात बच्चों ने, पीटीएल क्राइस्ट एकेडमी के अर्नव सिंह, विशाल त्रिवेदी, मोहम्मद याहया, नैतिक, अनन्या शर्मा, अन्वी वर्मा ने जिले में प्रथम और नेशनल, प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान पाया है।
शौर्य मिश्रा ने दो अन्य विषयों में भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, खुटार के अनमोल तिवारी, गुरुसेवक सिंह, कृतज्ञ वर्मा, सौम्या तिवारी और तेजस तिवारी ने अलग-अलग विषयाें और कक्षाओं में जिले में प्रथम स्थान पाया है।
कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल पुवायां की छात्रा अविशी अग्निहोत्री, कशिश, मारवाह माडर्न स्कूल, पुवायां के वरदान गुप्ता, राना पब्लिक स्कूल, पुवायां के अनुज कुमार सिंह, अंशिका मिश्रा ने भी जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहली परीक्षा स्कूलों में और पास होने वाले बच्चों की परीक्षा तटस्थ केंद्र पर हुई थी।
अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा में नेशनल स्तर पर प्रथम शौर्य मिश्रा। स्रोत : परिजन
अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा में नेशनल स्तर पर प्रथम शौर्य मिश्रा। स्रोत : परिजन