फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वूमन सेफ्टी डिवाइस मॉडल के लिए शालिनी बनीं विजेता

Tue, 10 Dec 2024 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीआईसी में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से सोमवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में छात्रा शालिनी वूमन सेफ्टी डिवाइस मॉडल के लिए विजेता रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। आर्य कन्या पाठशाला की छात्रा शालिनी को वूमन सेफ्टी डिवाइस मॉडल के लिए अव्वल घोषित किया गया। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा शिजा खानम आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के मॉडल के लिए द्वितीय स्थान पर रहीं। द रेनेसा एकेडमी तिलहर के छात्र शिखर त्रिपाठी का डिजिटल वैशाखी मॉडल के लिए तृतीय स्थान पर रहे। फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अंशरा रिजवान के मॉडल हाइड्रोलिक सिटी व राजकीय इंटर काॅलेज के छात्र युवराज वर्मा के मॉडल स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम के लिए दोनों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पहले जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि एसपी राजेश एस. ने अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच को सराहा। साथ ही आधुनिक युग की जरूरत के अनुरूप मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। कुल 75 मॉडलों का मूल्यांकन जनपद स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा किया गया। इसके बाद 15 मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के किया गया है। इस मौके पार डीआईओएस हरिवंश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता मैकेनिकल शशांक कुमार, प्रवक्ता पीएल नागर, प्रवक्ता मनोज कुमार यादव, प्रवक्ता कम्प्यूटर सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जीआईसी में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें