प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौक कोतवाली के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी कैलाश की पत्नी सरोज (40) की रविवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मोहल्ले के थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
आरोप है मोहल्ले के तीन युवकों ने पुराने विवाद को लेकर महिला को तमंचा दिखाकर धमकाया था। इसके बाद से सरोज की तबीयत बिगड़ गई और वह बीमार चल रही थी। सुबह हालत खराब होने पर बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव को लेकर चौक कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सुनवाई न होने पर परिजन ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। 15 मिनट बाद आए कोतवाल ने फटकार लगाते हुए जाम को खुलवाया।
पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी एस आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।