लोगों के मुताबिक खेत से बाघ के दहाड़ने की आवाज आ रही है। गन्ने के खेत में घुसने पर पंजा लगने से धर्मापुर का विशाल भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्य पशु की तलाश की जा रही है।
शाहजहांपुर मे बंडा के मोहल्ला ब्रजपालनगर का आशिक अली (21) मंगलवार सुबह घास काटने गया था। गांव बंडी और धर्मापुर के बीच उस पर गन्ने में छिपे वन्य पशु ने हमला कर दिया। सिर, हाथ और चेहरे पर पंजा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
आशिक अली को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वन्य पशु के हमले की सूचना मिलने पर कई ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। लोगों के मुताबिक खेत से बाघ के दहाड़ने की आवाज आ रही है। गन्ने के खेत में घुसने पर पंजा लगने से धर्मापुर का विशाल भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्य पशु की तलाश की जा रही है।