फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: किशोरी से देह व्यापार कराने की आरोपी तीन महिलाएं गिरफ्तार, पिता की मित्र है मुख्य आरोपी

Sun, 01 May 2022 07:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति पत्नी के निधन के बाद अपनी बेटी के साथ पुवायां क्षेत्र के एक गांव में रहने लगा। उसके काम पर जाने के बाद महिला किशोरी से पास के गांव में ले जाकर देह व्यापार कराने लगी।
विज्ञापन
तीन महिलाएं किशोरी से कराती थीं देह व्यापार - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में नामजद तीन महिलाओं को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महिलाओं को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी की मौत हो जाने के बाद वह अपनी पुत्री के साथ पुवायां के एक गांव में महिला के साथ आकर रहने लगा था। इस समय युवक की पुत्री की आयु 16 वर्ष है। किशोरी के पिता के बाहर चले जाने पर पिता की महिला मित्र ने एक वर्ष पूर्व किशोरी को सिंधौली के गांव ले जाकर एक घर में बंद कर दिया था और सिंधौली की महिला की मदद से उसको जान से मार देने की धमकी देकर देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।
आरोप है कि किशोरी 29 अप्रैल को पुवायां के एक मकान से मौका पाकर भाग निकली थी और पिता की महिला मित्र सहित तीन महिलाओं पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को नामजद तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुवायां पर शुक्रवार को एक किशोरी ने तहरीर दी थी। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।
- संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें