फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रोजा-बरतारा के बीच 140 किमी की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, सफल रहा ट्रायल

Fri, 07 Jan 2022 06:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

रोजा-बरतारा के बीच दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद तीन से सात जनवरी तक मेगा ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अजय नंदन व रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शैलेंद्र पाठक ने सुबह के समय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ट्रैक का निरीक्षण करते रेलवे के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजा-बरतारा के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को सीआरएस शैलेंद्र पाठक ने ट्रैक का निरीक्षण किया। उनके साथ ही डीआरएम अजय नंदन भी रहे। सीआरएस निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल किया गया। रेलवे ट्रैक पर 140 किमी की स्पीड से ट्रेन को दौड़ाया गया। स्पीड ट्रायल सफल रहा। जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


रोजा-बरतारा के बीच दोहरीकरण का काम कई दिनों से चल रहा था। इसके पूरा होने के बाद तीन से सात जनवरी तक मेगा ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। बृहस्पतिवार को नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अजय नंदन व रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शैलेंद्र पाठक ने सुबह के समय निरीक्षण किया।

दोपहर बाद 140 किमी की स्पीड का ट्रायल हुआ, जोकि सफल रहा। सीआरएस शैलेंद्र अपनी स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार सुबह 7:10 बजे रोजा आए। प्लेटफार्म-1A पर उतरने के बाद उन्होंने रोजा से बरतारा तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया और वापस भी जायजा लेते हुए आए। सीआरएस ने बरतारा रेलवे स्टेशन पर हवन पूजन के साथ नारियल फोड़ा। दोपहर बाद 140 किलोमीटर की स्पीड का सफल ट्रायल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें