फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बारिश के कारण ढही दीवार, बालिका की दबकर मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 09 Oct 2022 02:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बड़ी बहन शिवानी ने शीतल को दीवार के मलबे में दबा देखा तो शोर मचाया। गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए और मलबा हटाकर शीतल को निकाला। तब तक शीतल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के कारण दीवार गिर जाने से दबकर बंडा के गांव हेतमनगला के छोटेलाल की पौत्री 12 वर्षीय शीतल की मौत हो गई।  रविवार दोपहर 12 बजे शीतल घर का काम करने के बाद दीवार के पास से गुजर रही थी। अचानक दीवार भरभरा कर शीतल के ऊपर ही ढह गई।

विज्ञापन


बड़ी बहन शिवानी ने शीतल को दीवार के मलबे में दबा देखा तो शोर मचाया। गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए और मलबा हटाकर शीतल को निकाला। तब तक शीतल की मौत हो चुकी थी। शीतल के पिता और मां की छह वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। शीतल और उसकी बहन अपने बाबा, दादी के पास रहते थे। हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें