जीत का प्रमाण पत्र लेते अरुण सागर, साथ में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का विजय रथ 2024 को भी जारी रहा। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी समिति, रोजा में मंगलवार सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम से गणना चालू हुई। भाजपा प्रत्याशी ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली थी जो अंत तक कायम रही।