फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बंडा के गांव में दो शावकों के साथ घुसा तेंदुआ, कुत्ते को शिकार बनाने का प्रयास

Tue, 31 May 2022 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

गांव धर्मापुर के ही पास 28 मई को फिर से तेंदुए को देखा गया लेकिन वन विभाग की टीम ने पगमार्क कुत्ते के बता दिए और बिना कोई खास जांच के वापस चले गए। सोमवार रात तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव के अंदर आ गया और कुत्ते पर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन
leopard attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सोमवार रात तेंदुए ने बंडा के गांव धर्मापुर में घुसकर कुत्ते को शिकार बनाने का प्रयास किया। लोागें ने शोर शराबा कर तेंदुए को भगा दिया। तेंदुआ गांव के पास गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ मौजूद है।
विज्ञापन


गांव धर्मापुर के पास 24 मई को तेंदुए ने बंडा के मोहम्मद आसिफ को घायल कर दिया था। आसिफ खेत पर घास काटने गए थे। बाद में तेंदुए को देखने का प्रयास करने के दौरान तेंदुए ने धर्मापुर के विशाल मिश्रा और बंडा के तालिफ को भी घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने खेत के पास पिंजड़ा लगाया था, लेकिन तेंदुआ  नहीं फंसा था।

गांव धर्मापुर के ही पास 28 मई को फिर से तेंदुए को देखा गया लेकिन वन विभाग की टीम ने पगमार्क कुत्ते के बता दिए और बिना कोई खास जांच के वापस चले गए। सोमवार रात तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव के अंदर आ गया और कुत्ते पर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन


आहट होने पर गांव के लोगों ने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को देखा। शोर शराबा होने पर तेंदुआ शावकों के साथ गन्ने के खेत में चला गया। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें