फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: आरोपी समीर के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर, छह घंटे में हुआ जमींदोज

Thu, 20 Aug 2026 04:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी समीर के दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर के दो मंजिला मकान को बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की टीम ने छह घंटे में जमींदोज कर दिया। पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम पांच बजे तक चलती रही। इससे पहले टीम ने आरोपी के रिश्तेदारों को बुलाकर अंदर रखा सामान उनके हवाले कर दिया था। आरोपी के रिश्तेदारों ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन



  
31 जुलाई की रात को गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। दो समुदाय का मामला होने के चलते एक अगस्त को हिंदू संगठनों ने कांट थाने के सामने धरना देकर करीब आठ घंटे तक कांट-जलालाबाद मार्ग जाम रखा था। एसपी सौरभ दीक्षित ने पहुंचकर मामले को शांत कराया था। धरने देने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की बात लिखित में लेने के बाद माने थे। 

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News: बिजली के खंभे में उतरे करंट से कक्षा दो के छात्र की मौत, शव गोद में लेकर बिलख पड़ी मां
विज्ञापन


नगर पंचायत ने जारी किया था नोटिस 
मामले में पुलिस ने समीर, उसके पिता लियाकत, सगे भाई तदीम व चचेरे भाई राजा को जेल भेज दिया था। हत्या के बाद से उसका मकान बंद था। मामले में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने दो अगस्त को समीर के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी प्रथम में स्थित मकान पर निर्माण अवैध होने की बात कहते हुए नोटिस चस्पा कराया था। 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया था लेकिन जवाब नहीं दिया गया। 

विज्ञापन

समय बीतने के बाद प्रशासन ने निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। समीर के मकान में तीन हिस्से हैं। एक हिस्सा उसकी मां सलमा के नाम पर है, जबकि दो हिस्से परिवार की अमीरन, नसीम के नाम दर्ज हैं। ईओ के मुताबिक, बिना सूचना और बिना स्वीकृत मानचित्र के अनधिकृत निर्माण किया गया है। इसे तोड़ा गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे एसडीएम सदर प्रभात राय और सीओ सदर शुभम वर्मा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। 

एक हजार स्क्वायर फीट में बना था मकान 
पहले हथौड़े से मकान का ऊपरी हिस्सा तोड़ा गया। इसके बाद जेसीबी से मकान ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। करीब एक हजार स्क्वायर फीट में बने मकान में दस कमरे थे। इसमें पांच परिवार रहते थे। जेसीबी से पूरे मकान को गिरा दिया गया है। वहीं, आरोपी पक्ष की महिला रिश्तेदारों का कहना है कि प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्रवाई की है। हत्याकांड में शामिल अश्वनी के मकान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें