फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

आरोपियों के पास से चार लैपटॉप, दस मोबाइल, चार फिंगर प्रिंट स्कैनर, 14 आधार कार्ड, नौ ई-श्रम कार्ड, 253 सिम कार्ड के अलावा कई नामी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच लोगों को सोमवार को साइबर क्राइम सेल और कांट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पिछले कई दिनों से फर्जी ऑफर लेटर भेजकर लोगों से ठगी की जा रही थी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम सेल ने कांट पुलिस के साथ मिलकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर कांट थानाक्षेत्र के ग्राम बरेंडा तिराहे पर स्थित जनसेवा केंद्र से ब्रजेश मौर्य, नीरज मौर्या निवासी ग्राम धनसिंह नगला, थाना परौर, मोहम्मद रफी निवासी रहमतपुर, मरहैय्या थाना कांट, गुड्डू मौर्या उर्फ ललित किशोर निवासी ग्राम मंथाना, थाना मदनापुर, हर्षित कुमार निवासी ग्राम भमौरा, थाना परौर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से चार लैपटॉप, दस मोबाइल, चार फिंगर प्रिंट स्कैनर, 14 आधार कार्ड, नौ ई-श्रम कार्ड, 253 सिम कार्ड के अलावा कई नामी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें