फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्क्स व गुर्जर एकेडमी की टीमें विजयी

विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी में लीग मैच के दौरान शार्ट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर अंडर-16 क्रिकेट लीग में मंगलवार को शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्क्स और गुर्जर अकादमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट अकादमी ने 101 रन बनाए। आरव जोशी और हर्ष ने 26-26 रनों की पारी खेली। इंजीनियरिंग वर्क्स के गेंदबाज सौरभ ने चार और नवनीत ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में इंजीनियर वर्क्स की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अंशुल ने 44 और समर्थ ने 34 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच सौरभ रहे।
दूसरे मैच में गुर्जर अकादमी ने प्रयास अकादमी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयास अकादमी ने 62 रन बनाए। विकास ने 18 रनों की पारी खेली। गुर्जर अकादमी की ओर से आर्यन सिंह ने पांच विकेट हासिल किए। मयंक और करमजीत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में गुर्जर अकादमी ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया। अनुज प्रताप ने 45 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आर्यन सिंह रहे। मैच के अंपायर आकाश गुप्ता और निशांत रहे।
विज्ञापन

व्यवस्था में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, फिरोज खान, अभय सिंह गुर्जर, रजत शर्मा, सौरभ मलिंगा, आदेश उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह आठ बजे बॉक्स क्रिकेट अकादमी और मारवाह मॉडर्न स्कूल के मध्य होगा। दूसरा मैच क्राउन अकादमी और एसएस अकादमी के मध्य एक बजे खेला जाएगा।

24 से शुरू होगी क्रिकेट लीग

जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर 24 अप्रैल से ‘परशुरामपुरी क्रिकेट लीग (सीजन-1)’ का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के रजत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 21,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। संवाद
-
मयूर स्पोर्टिंग ने वॉरियर्स की टीम को पांच विकेट से हराया



शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में मयूर स्पोर्टिंग ने शाहजहांपुर वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर शाहजहांपुर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। इसमें अब्दुल्ला ने 41 और गुरप्रीत ने 36 रनों की पारी खेली। मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाज नईम ने दो और अनुग्रह ने चार विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मयूर स्पोर्टिंग की टीम ने दो गेंदे शेष रहते हुए लक्ष्य को पूरा किया। अनूप ने 53 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनूप रहे। अंपायर मयूर खन्ना व फरीद थे। आयोजक ने बताया कि बुधवार को फरीद अकादमी और मयूर स्पोर्टिंग के बीच मैच होगा। संवाद

कृभको खाद फैक्टरी में लीग मैच के दौरान शार्ट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें